दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर 11 सदस्यीय कमेटी गठित; 14 सदस्यीय सलाहकार कमेटी भी गठित की गई

  • By admin
  • July 10, 2023
  • 0
दिल्ली सिख

नई दिल्ली 10 जुलाई (जसविंदर सिंह आजाद)- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर सिख समुदाय की आम राय कायम करने हेतु 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है।

यहां जारी एक बयान में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश जस्टिस तलवंत सिंह कमेटी के चेयरमैन होंगे। इस कमेटी में स्वयं दोनों (कालका,काहलों) पूर्व सांसद त्रिलोचन सिंह, सिख फोरम के अध्यक्ष आर.एस आहुजा, सुरिंदर सिंह जोधका, अमरजीत सिंह नारंग, आर.पी सिंह पूर्व चेयरमैन पंजाब एंड सिंध बैंक, संत बलजीत सिंह दादूवाल पूर्व अध्यक्ष हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी, नरिंदरजीत सिंह बिंद्रा अध्यक्ष हेमकुंट साहिब ट्रस्ट व जसबीर सिंह जयपुर को शामिल किया गया है। यह कमेटी समान नागरिक संहिता के मामले में सिखों की राय का मसौदा तैयार करेगी.

उन्होंने कहा कि 14 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है जो इस 11 सदस्यीय समिति को सलाह देगी। इनमें चरणजीव सिंह कर्नाटक, डॉ. महेंद्र सिंह भाई वीर सिंह सदन, गुरविंदर सिंह धमीजा हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी, जसबीर सिंह धाम महाराष्ट्र, गुरजीत सिंह किंगी प्रधान गुरुद्वारा बड़गांव, अजयपाल सिंह जयपुर, कुलदीप सिंह बागा हैदराबाद, मंजीत सिंह नायर चेन्नई, परमिंदर सिंह लखनऊ, सतनाम सिंह अहलूवालिया कोलकाता, सतपाल सिंह ओडिशा, गुरदीप सिंह सहोता देहरादून, सुरिंदरपाल सिंह यूपी और एयर मार्शल पीएस भंगू इस सलाहकार समिति के सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *